Monday, August 31, 2026
Home National Diwali Celebrations 2025 : PM मोदी ने देश के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट...

Diwali Celebrations 2025 : PM मोदी ने देश के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर मनाई जवानों के साथ दीवाली…दिया खास सन्देश

Diwali Celebrations 2025
Diwali Celebrations 2025

Diwali Celebrations 2025 : नई दिल्ली : देश भर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल भी अपनी परंपरा कायम रखते हुए यह पर्व देश के बहादुर जवानों के साथ मनाया। सोमवार को पीएम मोदी गोवा और कारवार तट पर स्थित भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) पहुंचे, जहां उन्होंने नौसेना के जवानों के साथ दीवाली मनाई।

Diwali Celebrations 2025 : हर साल की तरह, प्रधानमंत्री ने आर्म्ड फोर्सेज के जवानों के साथ इस विशेष त्योहार को मनाने के लिए आईएनएस विक्रांत का दौरा किया। यहां जवानों को संबोधित करते हुए और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए, पीएम मोदी ने इस क्षण को अविस्मरणीय बताया।

READ MORE : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला : 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी…

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज का दिन अद्भुत है और यह दृश्य यादगार है। आज, एक तरफ मेरे पास समंदर है, तो दूसरी तरफ मेरे पास भारत माता के वीर जवानों की ताकत है।” प्रधानमंत्री ने जवानों की वीरता और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

READ MORE : New Delhi : जहरीली हुई दिल्ली की हवा : आतिशबाजी से पहले AQI गंभीर श्रेणी में, 35 से ज्यादा इलाकों में रेड अलर्ट

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here