Gangster : पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर की आईसीयू में गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

VIKASH KHALKHO
#nishaanebaz.com

Gangster :  पटना| बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के प्रसिद्ध पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक कुख्यात गैंगस्टर की चार हमलावरों ने आईसीयू में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जो पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आईसीयू में घुसे चार हमलावर, 25 सेकंड में अंजाम दी गई हत्या

घटना बुधवार सुबह की है, जब चार हथियारबंद अपराधी अस्पताल के कमरे नंबर 209 में दाखिल हुए और गैंगस्टर चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। चंदन मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हमलावर महज 25 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

बंदूक लेकर ICU में बेखौफ घुसे अपराधी

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चारों हमलावर हथियार लेकर बेहद बेखौफ अंदाज में अस्पताल के आईसीयू में घुसते हैं। अस्पताल के सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद अपराधियों ने न सिर्फ गैंगस्टर की हत्या की बल्कि किसी प्रकार का विरोध झेलने की भी जरूरत नहीं पड़ी।

Read More : Burhanpur News : स्कूल में गतिविधियों को लेकर एबीवीपी और पालकों का हंगामा, नेशनल हाईवे पर आधे घंटे चक्काजाम

बेऊर जेल से पैरोल पर था चंदन मिश्रा

मृतक चंदन मिश्रा बक्सर जिले का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था। वह पटना के बेऊर जेल में बंद था और इलाज के लिए पैरोल पर छूटा था। अस्पताल में उसकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन पर थी, जिसे लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मौके से बरामद हुए 12 खोखे, 12 हिरासत में

पटना पुलिस ने मौके से 12 खोखे बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के गार्ड समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि यह हत्या गैंगवार का नतीजा है और चंदन मिश्रा को उसके विरोधी गुट ने निशाना बनाया।

Read More : Gold Silver Price Today : सावन में सोना-चांदी हुआ सस्ता: जानें आज के ताजा भाव और निवेश के मौके…..

हमलावरों की तस्वीर पुलिस के पास, जल्द गिरफ्तारी के दावे

पुलिस को हमलावरों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज से मिल गई हैं। एसएसपी कार्तिक शर्मा ने दावा किया है कि बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना ने न केवल अस्पतालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि यह भी दर्शाता है कि राज्य में अपराधी कितने बेखौफ हो चुके हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *