Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का चुनावी पिटारा, पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन और पीडीएस डीलरों को बढ़ा मानदेय

0
107
Bihar Elections 2025
Bihar Elections 2025

Bihar Elections 2025 : बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अपने चुनावी वादों की झड़ी पेश की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय और भत्ता दोगुना किया जाएगा, साथ ही पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन देने की शुरुआत होगी।

Bihar Elections 2025 : तेजस्वी ने पीडीएस डीलरों के लिए भी कई घोषणाएं कीं। उनके अनुसार, डीलरों का मानदेय बढ़ाया जाएगा और प्रति क्वींटल कमीशन की राशि भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा, 58 साल की उम्र सीमा को समाप्त कर दिया जाएगा।

 

READ MORE : Balrampur News : नशे में धुत एएसआई और आरक्षक की चौकी के सामने पिटाई, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

 

Bihar Elections 2025 : उन्होंने कहा कि लोहार, कुम्हार, बढ़ई और नाई को पांच लाख रुपये का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा, जिसे पांच वर्षों में चुकाना होगा। पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पचास लाख का बीमा करवाया जाएगा और ग्राम कचहरी की शक्तियां बढ़ाई जाएंगी।

 

Bihar Elections 2025 : तेजस्वी यादव ने मौजूदा सरकार पर भी हमला किया, कहा कि वर्तमान सरकार कोई काम नहीं कर रही और बिहार में उद्योग नहीं लगाए जा रहे। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य नागरिक सुविधाओं को सुधारने पर ध्यान देगी और हर घर सरकारी नौकरी देने की योजना को सरकार बनने के बीस दिनों के भीतर अध्यादेश के जरिए लागू किया जाएगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here