39 लोगो की हुई हैं मौत : सड़क पर बिखरी चप्पलें बयां कर रही हैं करूर हादसे की दर्दनाक दास्तां…..

Parivesh
39 लोगो की हुई हैं मौत

करूर | तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता विजय की रैली में मची भगदड़ का खौफनाक मंजर रविवार सुबह सामने आई तस्वीरों में साफ नजर आया। सड़क पर बिखरी चप्पलें और सामान उस दर्दनाक रात की गवाही दे रहे हैं, जिसने अब तक 39 लोगों की जान ले ली है। मृतकों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, रैली के दौरान एक बच्ची के गुम होने की अफवाह फैलते ही भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस हालात को काबू में नहीं कर सकी।

Read more : Sharadiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के दर्शन के लिए रतजगा कर रहे श्रद्धालु…

इस त्रासदी के बीच सवाल उठ रहे हैं कि जब पहले से ही रोड शो निकालने पर बैन था, तो विजय को रैली की अनुमति कैसे मिली। प्रशासन का तर्क है कि तय संख्या से कहीं ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई थी, लेकिन इससे ये सवाल खत्म नहीं होता कि बैन के बावजूद रैली की इजाजत कैसे दी गई।

पीड़ित परिवार अब अपने परिजनों के शवों को देखकर टूट चुके हैं। करूर का यह हादसा न केवल प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अफवाह कैसे सैकड़ों जिंदगियों को खतरे में डाल सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जिम्मेदारी तय करने की कोशिशें जारी हैं।

Read more : Chunari Padyatra : बुरहानपुर में मप्र की सबसे बड़ी चुनरी पदयात्रा, रॉबोटिक झांकियों ने बढ़ाया आकर्षण….

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *