Chaitanyananda Arrest : 17 छात्राओं का शोषण करने वाला स्वामी चैतन्यानंद धराया…..

Chaitanyananda Arrest : दिल्ली। वसंत कुंज के निजी मैनेजमेंट संस्थान में 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास दो फर्जी आई कार्ड, दो पासपोर्ट और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

Read More : Sharadiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के दर्शन के लिए रतजगा कर रहे श्रद्धालु…

Chaitanyananda Arrest : जांच में खुलासा हुआ कि चैतन्यानंद खुद को यूएन का स्थायी एंबेसडर और ब्रिक्स देशों के ज्वाइंट कमीशन मेंबर बताता था। दोनों आई कार्ड फर्जी पाए गए। आरोपी के पास दो अलग-अलग पासपोर्ट हैं – एक स्वामी पार्थ सारथी और दूसरा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के नाम से। पासपोर्ट में जन्म स्थान और माता-पिता के नाम अलग-अलग दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार रहते हुए वृंदावन, आगरा और मथुरा के आसपास 15 से अधिक होटल बदला करता रहा। 1998 में दिल्ली LG ने वसंत कुंज में शारदा पीठ को प्लॉट आवंटित किया था, जिस पर मठ स्थापित है। चैतन्यानंद ने 2008 में मठ की अनुमति के बिना इंस्टीट्यूट का नाम बदलकर श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट कर दिया और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 40 करोड़ रुपये का घपला किया।

Read More : Chunari Padyatra : बुरहानपुर में मप्र की सबसे बड़ी चुनरी पदयात्रा, रॉबोटिक झांकियों ने बढ़ाया आकर्षण….

दिल्ली पुलिस ने बताया कि चैतन्यानंद की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दिल्ली, हरियाणा और यूपी में लगातार छापेमारी कर रही थीं। शुक्रवार को कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories