PM Modi in Benaras : बनारस रेलवे स्टेशन में PM मोदी का भौकाल, देश को दी 4 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

Rahul Goshwami
modi vandebharat

PM Modi in Benaras/वाराणसी: आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। उन्होंने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वाराणसी रेलवे स्टेशन पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने “वंदे भारत” और “मोदी-मोदी” के नारे लगाए।

जानकारी दें कि, इन चार नई ट्रेनों में बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस कई मायनों में बेहद खास है, क्योंकि यह सीधे काशी को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो से जोड़ेगी। इसके साथ ही जिन अन्य रूट्स के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई, उनमें लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट शामिल हैं। वहीं इन ट्रेनों के चलने से इन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और रफ्तार में अभूतपूर्व सुधार आएगा, जिससे व्यापार और पर्यटन को भी समुचित बढ़ावा मिलेगा।

Read More : National Anthem : दुर्ग में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ का जयघोष: सामूहिक गायन के लिए जोर-शोर से तैयारियां

PM Modi in Benaras आज इस प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि विकसित देशों की प्रगति के पीछे उनके मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि भारत भी अब तेजी से उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि – “किसी भी देश का विकास तभी संभव है जब उसका इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो। जिन देशों ने बड़ी प्रगति की है, उनके पीछे की सबसे बड़ी ताकत वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर विकास रहा है,” ।

आज उन्होंने कहा कि- काशी से खजुराहो, फिरोजपुर से दिल्ली, लखनऊ से सहारनपुर और एर्नाकुलम से बेंगलुरु तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है। इन चार नई ट्रेनों के साथ अब देश में 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होने लगा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के रेलवे नेटवर्क में गति और आधुनिकता का नया अध्याय है।

Read More : International Exposure : ‘रामायण’ का ट्रेलर होगा वैश्विक मंच से रिलीज, दुनिया देखेगी भारतीय संस्कृति की झलक!

PM Modi in Benaras पीएम मोदी ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से किसी भी शहर का विकास अपने आप तेज़ी से शुरू हो जाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर केवल पुलों और सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आर्थिक और सामाजिक विकास का आधार है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “वंदे भारत ट्रेन भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। यह पूरी तरह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों ने भारतीय रेलवे को नई पहचान दी है और अब हर भारतीय को इस उपलब्धि पर गर्व होना चाहिए।

इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। यह कदम भारत को आधुनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में एक और बड़ी छलांग की ओर ले जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *