Gang war wedding ceremony : लुधियाना शादी समारोह में 50 से ज़्यादा राउंड फायरिंग, महिला समेत दो की मौत

VIKASH KHALKHO

Gang war wedding ceremony : लुधियाना। लुधियाना में शनिवार देर रात एक विवाह समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव ल्लतों के नजदीक बाथ कैसल रिसोर्ट में दो गुटों के बीच भीषण गैंगवार हो गई। दोनों पक्षों की तरफ़ से 50 से ज़्यादा राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाराती ज़ख्मी हो गए।

Gang war wedding ceremony :
कुर्सियों के नीचे छिपकर बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, बाथ कैसल रिसोर्ट में एक मेले के ठेकेदार की शादी थी। शादी में शहर के विधायक और अन्य नेता भी बुलाए गए थे। बताया गया है कि शादी समारोह में सब्जी मंडी में ठेकेदारी करने वाले और कुछ गैंगस्टर भी शामिल थे, जिनकी आपस में पुरानी रंजिश चल रही थी।

शादी के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और शराब के नशे में होने के चलते दोनों तरफ़ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग के दौरान बाकी बारातियों ने अपनी जान बचाने के लिए कुर्सियों के नीचे छिपकर खुद को सुरक्षित किया।

Gang war wedding ceremony :
दोनों गैंगस्टर्स फरार, पुलिस मौके पर

फायरिंग की घटना में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुँचा, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के गैंगस्टर्स फरार हो चुके थे।

ज़ख्मियों को तत्काल डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ घटना के कारण लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस देर रात तक मामले की जाँच में जुटी रही और फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *