Surprise inspection : नवजात के टीकों में देरी और स्टाफ की गायब उपस्थिति—कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

VIKASH KHALKHO

Surprise inspection : बीड़ा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बीड़ा का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान, उन्होंने गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Surprise inspection :  नवजात के टीकाकरण में लापरवाही

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि नवजात शिशुओं को जन्म के उपरांत नियत समय में लगाए जाने वाले टीके निर्धारित समय सीमा में नहीं लगाए जा रहे थे, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा, मरीजों द्वारा की गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, कलेक्टर ने मौके पर ही स्टाफ नर्स राजूदेवी साकेत को निलंबित करने के निर्देश दिए।

Surprise inspection : स्टाफ की अनुपस्थिति और रजिस्टर जब्त

निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की भारी कमी पाई गई। स्वीकृत 17 स्टाफ के विरुद्ध केवल 4 चिकित्सकीय स्टाफ ही उपस्थित था। इस गंभीर अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने तुरंत उपस्थिति रजिस्टर को जब्त करने और सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Surprise inspection : चिकित्सा व्यवस्थाओं की गहन पूछताछ

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा ने अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और केंद्र पर की जाने वाली आवश्यक जांचों के संबंध में भी गहन पूछताछ की। इस पूरे निरीक्षण के दौरान एसडीएम दृष्टि जायसवाल भी उपस्थित रहीं। कलेक्टर का यह सख्त रुख स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *