Wednesday, June 17, 2026
37.6 C
Raipur

Shajapur Crime Update: उधार में सामान नहीं दिया तो बुला लाए साथी, दुकानदार पर हमला कर बाइक फोड़ी; बीच-बचाव करने वालों को भी पीटा

Shajapur Crime Update: नितिन परमार \शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में उधार में सामान देने से इनकार करने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि उधार नहीं मिलने से नाराज युवक कुछ देर बाद अपने दो साथियों को लेकर वापस लौटा और दुकानदार पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को भी लाठी से तोड़ डाला। बीच-बचाव करने आए दो लोगों को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान बंद कर रहे थे व्यापारी, तभी शुरू हुआ विवाद

Shajapur Crime Update: जानकारी के अनुसार गवली मोहल्ला निवासी दीपक गवली बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के सामने खार-मंजन की दुकान संचालित करते हैं। सोमवार देर रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान शाजापुर निवासी कल्ली वर्मा वहां पहुंचा और उधार में सामान मांगने लगा।

Shajapur Crime Update: दीपक ने उधार देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कल्ली वर्मा उस समय तो वहां से चला गया, लेकिन जाते-जाते दुकानदार को देख लेने की धमकी देकर गया था।

READ MORE: Jabalpur EOW Raid News: करोड़ों की काली कमाई का खुलासा! जबलपुर नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पर EOW का शिकंजा, 2.82 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति उजागर

कुछ देर बाद साथियों के साथ लौटकर किया हमला

Shajapur Crime Update: शिकायत के अनुसार, धमकी देने के कुछ ही देर बाद कल्ली वर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस दुकान पर पहुंच गया। तीनों आरोपियों ने आते ही दुकानदार के साथ अभद्रता शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगे।

Shajapur Crime Update: आरोप है कि एक युवक के हाथ में लाठी थी, जिससे उसने दुकान के बाहर खड़ी दीपक गवली की मोटरसाइकिल पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बीच-बचाव करने वालों को भी नहीं छोड़ा

Shajapur Crime Update: हंगामा बढ़ता देख आसपास मौजूद भूरा कुशवाह और महेश नामक दो लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को समझाने और विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों का गुस्सा इतना बढ़ चुका था कि उन्होंने दोनों पर भी हमला कर दिया।

Shajapur Crime Update: लाठी से किए गए हमले में दोनों को चोटें आईं। मारपीट की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

Shajapur Crime Update: पीड़ित दीपक गवली का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी उन्हें दोबारा उधार देने से मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी और स्थानीय लोग दहशत में हैं।

वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Shajapur Crime Update: घटना का वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में विवाद और तोड़फोड़ की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं।

Shajapur Crime Update: कोतवाली पुलिस ने फरियादी दीपक गवली की शिकायत, प्रत्यक्षदर्शियों पीयूष गवली और बिलाल हुसैन के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

READ MORE: MP Outsource Worker Death: विद्युत सुधार कार्य के दौरान करंट की चपेट में आया कर्मचारी, जिला अस्पताल में मौत

व्यापारियों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

Shajapur Crime Update: घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और असामाजिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Shajapur Crime Update: व्यापारी संगठनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Shajapur Crime Update: फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Latest YouTube Shorts

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories