Friday, February 13, 2026
22.1 C
Raipur

Top 10 News Today 27 May 2025 : निशाने पर आज, दिनभर की एमपी-सीजी समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें…एक नजर में

Top 10 News Today 27 May 2025 : राजनीति से लेकर अपराध, मौसम से लेकर बाजार, और देश-विदेश की हलचलों तक—आज दिनभर में क्या कुछ हुआ खास? जानिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की 10 सबसे बड़ी और चर्चित खबरें, एक साथ, एक नजर में।

1 . HSRP नंबर प्लेट विवाद, कांग्रेस का RTO दफ्तर पर प्रदर्शन, नेताओं ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

CG NEWS: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, RTO ऑफिस का घेराव

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगवाने में आ रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने आज आरटीओ कार्यालय बीरगांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नंबर प्लेट लगवाने की अंतिम तिथि बढ़ाने और तब तक चालानी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग रखी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

2 . ACB-EOW ने दाखिल की 6000 पन्नों की चार्जशीट, 9 आरोपी बनाए गए, सुनवाई के दौरान निलंबित IAS रानू साहू के कोर्ट में आंसू छलक पड़े

छत्तीसगढ़ DMF घोटाला : ACB-EOW ने कोर्ट में 6000 पन्नों की चार्जशीट पेश की, अफसरों को 40% कमीशन... - Editorjee %

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित DMF घोटाले में ACB-EOW की टीम ने रायपुर की विशेष अदालत में करीब 6000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी सहित कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है।जांच में सामने आया कि टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गईं। ठेके की राशि का 25% से 40% तक हिस्सा अधिकारियों को बतौर कमीशन दिया गया। वहीं टेंडर आवंटन में शामिल प्राइवेट कंपनियों से 15 से 20% तक अलग से वसूली की गई थी।

3 . देश में एक बार फिर कोरोना का कहर 

कोरोना: भारत में दूसरी लहर इतनी ख़तरनाक और तेज़ क्यों है? - BBC News हिंदी

नई दिल्ली | corona latest news : देश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेज़ी से पैर पसार रहा है। बीते कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों के साथ-साथ मौतों की संख्या भी बढ़ी है। महज एक हफ्ते में कोरोना संक्रमण से 8 लोगों की जान चली गई, जिससे अब तक इस साल कुल मौतों का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र इस बार भी संक्रमण और मौतों का केंद्र बनता दिख रहा है, जहां अब तक 5 मौतें दर्ज की गई हैं। सोमवार को ठाणे में एक महिला की मौत हुई, जिसने प्रशासन की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

4 . Janki Chapter 1 : छत्तीसगढ़ की माटी से पहली हिंदी फिल्म

छॉलीवुड से बॉलीवुड तक: छत्तीसगढ़ से बनी पहली हिंदी फिल्म 'जानकी – भाग 1' 13 जून को होगी रिलीज - Breaking News in Hindi | Latest News in Hindi

रायपुर, 27 मई — Janki Chapter 1 : छत्तीसगढ़ी सिनेमा की यात्रा अब नए मुकाम की ओर बढ़ चली है। दशकों से अपनी सांस्कृतिक जड़ों और बोली की मिठास को सिनेमा के परदे पर उकेरने वाली छॉलीवुड इंडस्ट्री अब एक ऐतिहासिक मोड़ पर है। पहली बार छत्तीसगढ़ के फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों ने क्षेत्रीय सीमाओं को लांघते हुए एक पूर्ण हिंदी फीचर फिल्म का निर्माण किया है, जो 13 जून को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

5 . भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : 150 संदिग्धों और 130 बैंक खातों की जांच में जुटी EOW-ACB

भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण घोटाले में बड़ा खुलासा, 150 संदिग्ध और 130 बैंक खाते जांच के घेरे में | DAINIK VISHWA PARIWAR

रायपुर, 27 मई — भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भू-अर्जन मुआवजा घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच गहराती जा रही है। अब तक की जांच में अधिकारियों को 150 संदिग्ध लोगों और उनसे जुड़े 130 बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आया है कि इन संदिग्धों में महासमुंद और अभनपुर क्षेत्र के लोग प्रमुख रूप से शामिल हैं। खास बात यह है कि महासमुंद स्थित आईसीआईसीआई बैंक की एक ही शाखा से जुड़े 130 खातों का पता चला है, जिनके माध्यम से बड़ी मात्रा में लेनदेन किया गया। फिलहाल इन खातों में हुई वित्तीय गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।

6 . छत्तीसगढ़ में फिर लौटा कोरोना, रायपुर-दुर्ग से मिले नए मरीज

फिर डराने लगा कोरोना! दिल्ली, हरियाणा, केरल और कर्नाटक में सामने आए नए केस, एडवाइजरी जारी - New cases of Covid 19 reported in Delhi Haryana Kerala and Karnataka advisory issued ntc ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले से दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

7 . Panchkula Haryana Suicide : एक ही कार में 7 लाशें 

7 people died in panchkula,देहरादून से हरियाणा के पंचकूला आए परिवार के 7 लोगों ने दी जान, कार के अंदर मिले सभी के शव - 7 dead bodies of a family found

पंचकुला | Panchkula Haryana Suicide :हरियाणा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राज्य के पलवल जिले में एक ही परिवार के सात सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी ने कार में बैठकर ज़हर का सेवन किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर सभी के शव मिले। परिवार एक लंबे समय से टूर एंड ट्रैवल्स के कारोबार से जुड़ा हुआ था, जिसमें भारी आर्थिक नुकसान और कर्ज का बोझ बताया जा रहा है।

8 . केरल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें, मुंबई-ठाणे जलमग्न

महाराष्ट्र में बारिश की मुख्य खबरें: मुंबई, ठाणे के लिए येलो अलर्ट; आईएमडी ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की ...

नई दिल्ली, 27 मई : Monsoon : देश के कई राज्यों में मॉनसून पूर्व बारिश अब आफत का रूप ले चुकी है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। केरल के इडुक्की जिले में भारी बारिश से हुए भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर सड़कें और पुल बह गए हैं।

9 . Bihar Politics : नई पार्टी या एनडीए की राह…………..

निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, अलग पार्टी बनाएंगे या BJP का थामेंगे दामन, जानिए तेज प्रताप के सामने क्या हैं विकल्प? - tej pratap yadav political option tej pratap yadav ...

पटना। Bihar Politics : बिहार की सियासत में इस वक्त बवाल मचा हुआ है और इसकी वजह है लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की निजी जिंदगी से शुरू हुई चर्चा ने अब राजनीतिक भूचाल ला दिया है। लालू प्रसाद यादव ने तेजप्रताप को आरजेडी और परिवार दोनों से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है। इस कार्रवाई ने न सिर्फ पार्टी में हलचल मचा दी, बल्कि विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन समीकरणों को भी उलझा दिया है। सूत्रों की मानें तो तेजप्रताप जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर सकते हैं या फिर एनडीए से हाथ मिला सकते हैं। तेजप्रताप पहले भी आरजेडी नेतृत्व से नाराजगी जता चुके हैं और ‘छात्र जनशक्ति परिषद’ जैसे संगठन बना चुके हैं। फिलहाल उन्होंने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैसलों को लेकर अटकलें तेज़ हो चुकी हैं।

10 . कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई पर धोखाधड़ी का केस

बड़ी खबरः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दो भाई सहित ग्रामीण अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज - Lalluram

इंदौर। मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी, नाना पटवारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने इन नेताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 336, 337, 338, 339 और 340 के तहत केस दर्ज किया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds