Saturday, May 16, 2026
26.1 C
Raipur

Top 10 News Today 26 May 2025 : निशाने पर आज, दिनभर की MP-CG समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी और अहम ख़बरें, एक नजर में….

Top 10 News Today 26 May 2025 : राजनीति से लेकर प्रशासनिक फैसलों तक, कोर्ट से लेकर सड़क तक, और भारत से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक — आज की 10 सबसे अहम और चर्चित खबरें आपके लिए एक जगह। जानिए किसने लिया बड़ा फैसला, कहां हुआ बड़ा हादसा, और क्या रहा दिनभर चर्चा में — सब कुछ संक्षेप में, सिर्फ NishaaneBaz पर।

1 . रायपुर : मेकाहारा में पत्रकार से बदसलूकी मामला 

MEKAHARA JOURNALIST ATTACK : पत्रकारों से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला गया जुलूस - Khabarchalisa News

रायपुर। मेकाहारा में पत्रकार से बदसलूकी : छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल (मेकाहारा) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला अस्पताल में तैनात प्राइवेट बाउंसरों द्वारा एक पत्रकार के साथ की गई बदसलूकी और मारपीट का है। बताया गया है कि उरला क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना की जानकारी जुटाने के लिए एक पत्रकार मेकाहारा पहुंचा था। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर लगे बाउंसरों ने उससे दुव्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की की, जिसकी पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

2 . Bharatmala Scam : बैकडेट में ज़मीन रजिस्ट्री कर बांटा गया करोड़ों का मुआवजा, पढ़े पूरी खबर….

भारतमाला परियोजना में बड़ा घोटाला, एसडीएम समेत 5 अफसर सस्पेंड, मुआवजे के नाम पर करोड़ों की गड़बड़ी - Chhattisgarh: Big scam in Bharatmala project, 5 officers including SDM ...

धमतरी | Bharatmala Scam : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भारतमाला हाईवे प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, यहां मुआवजा बांटने के नाम पर प्रशासनिक अफसरों और उनके रिश्तेदारों ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया। कुरुद और मगरलोड ब्लॉक में 25 से अधिक गांवों की जमीनें इस घोटाले की चपेट में हैं। बताया गया है कि अफसरों के परिवारजनों के नाम पर बैकडेट में रजिस्ट्री करवा कर उन्हें मालिकाना हक दिलाया गया। फिर उन जमीनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट कर उन्हें 8 गुना तक मुआवजा दिया गया। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भारतमाला के अंतर्गत यहां 53 किमी लंबी सड़क का निर्माण होना है, लेकिन इस निर्माण से पहले ही भारी भ्रष्टाचार उजागर हो चुका है।

3 . IAS Transfer : 20 IAS अधिकारियों का तबादला 

UP IAS Transfer: यूपी में चला तबादला एक्सप्रेस, 3 IAS अधिकारियों समेत 51 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

रांचीः हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में दूसरी बार गठित सरकार ने पहली बार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राज्य के 20 जिलों में उपायुक्तों के तबादले किए हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।अजय नाथ झा को बोकारो और आदित्य रंजन को धनबाद का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। अजय नाथ झा फिलहाल आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, जबकि आदित्य रंजन निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी के रूप में कार्य कर रहे थे। फैज अक अहमद को रामगढ़, राम निवास यादव को गिरिडीह और आर. रॉनिटा को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है।

4 . Raipur News : फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से परेशान IPS शलभ सिन्हा

IPS Fake Facebook Profile Alert: IPS शलभ सिन्हा की फेक फेसबुक प्रोफाइल बनी, SP ने दी चेतावनी – रिपोर्ट करें और रहें सतर्क

रायपुर, 26 मई 2025 — Raipur News : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शलभ कुमार सिन्हा की पहचान का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। खुद आईपीएस शलभ सिन्हा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर यह जानकारी साझा करते हुए लोगों को सतर्क किया है और फर्जी प्रोफाइल को रिपोर्ट करने की अपील की है।

5 . CG Politics : मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट पर सियासत 

मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट केस में सियासी घमासान, बघेल और सिंहदेव ने सरकार को घेरा, अजय चंद्राकर ने किया बचाव

रायपुर: राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट की घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अस्पताल की खामियों को छिपाने के लिए वहां गुंडों को तैनात किया गया है। एक्स पर कांग्रेस ने लिखा कि प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मेकाहारा में व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। प्रशासन इन्हें सुधारने के बजाय भारी-भरकम बाउंसरों को तैनात कर रहा है, जो पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी कर अंदर की हकीकत बाहर आने से रोकते हैं।

6 . Bhupesh Baghel Big Statement : चुनाव आयोग भाजपा का बंधुआ मजदूर…..

Bhupesh Baghel Vs BJP EC | Chhattisgarh Congress Samvidhan Bachao Rally | भूपेश बोले- चुनाव आयोग भाजपा का बंधुआ मजदूर बन गया: बालोद में कहा- EVM गड़बड़ी की जांच नहीं होती ...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में “संविधान बचाओ यात्रा” के दौरान तीखे राजनीतिक हमले बोले। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं और लोकतंत्र की बुनियाद को योजनाबद्ध ढंग से कमजोर किया जा रहा है।भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रहीं। चुनाव आयोग को उन्होंने भाजपा का “बंधुआ मजदूर” करार देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन कभी ठोस जांच नहीं होती। न्यायपालिका पर भी बघेल ने चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा नेता खुलेआम अदालती फैसलों पर टिप्पणी करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।

7 . President Emmanuel Macron : राष्ट्रपति को पत्नी ने जड़ा थप्पड़

Emmanuel Macron slapped by wife? France President's office reacts as video from plane goes viral - Hindustan Times

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने दुनियाभर में चर्चा का विषय बना दिया है। यह वाकया वियतनाम की राजधानी हनोई में उनके राजकीय दौरे के दौरान का है। जैसे ही मैक्रों विमान से उतरने वाले थे, कैमरों ने एक ऐसा दृश्य कैद किया, जिसने सबको चौंका दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट का दरवाजा खुलते ही ब्रिगिट मैक्रों के चेहरे को हाथ से इस अंदाज़ में हटाती हैं कि वह एक थप्पड़ जैसा प्रतीत होता है। इसके बाद मैक्रों कुछ पल के लिए असहज हो जाते हैं और कैमरों की मौजूदगी को भांपते हुए तुरंत मुस्कुराते हुए हाथ हिलाते हैं, लेकिन कुछ ही क्षणों में फिर से विमान के भीतर लौट जाते हैं।

8 . मुंबई में प्री-मानसून की जोरदार दस्तक, जलभराव से बिगड़े हालात….

Mumbai News: भारी बारिश के चलते मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट | mumbai face waterlogging after heavy rains imd issued red alert | Navbharat Live

मुंबई | मुंबई में प्री-मानसून : मुंबई में मानसून ने इस बार तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है और इसके साथ ही आफतभरी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में रातभर हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ऑफिस टाइम में लोग गाड़ियों में फंस गए हैं और कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। लोकल ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। BMC ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। वहीं निचले इलाकों में पानी घुसने की भी खबरें सामने आई हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

9 . 4000 अवैध प्लाटिंग्स का खुलासा : 1.40 लाख खरीदार फंसे

कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग, कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई के दिए निर्देश

भोपाल। नगरीय विकास विभाग की ताजा रिपोर्ट ने प्रदेश में फैली अवैध प्लाटिंग की हकीकत उजागर कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के 16 नगर निगम क्षेत्रों में करीब 4000 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग की गई है, जिससे लगभग 1.40 लाख खरीददारों का भविष्य अधर में लटक गया है।

10 . खतरनाक कैमिकल से लदा लाइबेरियाई कंटेनर जहाज डूबाकोच्चि तट पर खतरनाक कैमिकल से भरा लाइबेरियाई जहाज डूबा; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट | 'Oil slick can reach anywhere along coast': Kerala sounds alert after ship carrying hazardous cargo ...

 

कोच्चि, केरल। अरब सागर के कोच्चि तट के पास समुद्री सुरक्षा को लेकर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। लाइबेरियाई कंटेनर जहाज ‘MSC ELSA 3’ समुद्र में डूब गया है, जिसमें लदे कंटेनरों में से 13 कंटेनरों में अत्यंत खतरनाक रसायन मौजूद थे। इन रसायनों में प्रमुख रूप से कैल्शियम कार्बाइड शामिल है, जो पानी के संपर्क में आने पर तेज ज्वलनशील एसिटिलीन गैस छोड़ता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Girls Empowerment: तलईपल्ली में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ का आगाज, 13 गांवों की 40 बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: एनटीपीसी (NTPC) तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना...

Police Failure: अंबिकापुर में पुलिस को खुली चुनौती: राजीव भवन में तीसरी बार चोरी, दीवारों पर लिखी भद्दी गालियां

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने...

Minister’s Simplicity: मैकेनिक के टिफिन का स्वाद ले उड़े ऊर्जा मंत्री, फाइव स्टार होटल को बताया फेल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर...

Suicide Point: ग्वालियर किले की प्राचीर से फंदा लगाकर महिला ने लगाई छलांग, मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किले की पहाड़ी...

Chilphi Valley: राजधानी की तपिश से मिलेगी राहत! रायपुर से बस 4 घंटे दूर है ‘छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी’

कबीरधाम/रायपुर: चिलचिलाती गर्मियों में अगर आप शिमला या मनाली...

Related Articles

Popular Categories