Tilda Nevra : अजय नेताम / तिल्दा नेवरा (छत्तीसगढ़)। तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम पंचायत सरोरा के जनप्रतिनिधियों ने हाल ही में बलौदा बाजार विधायक और केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से भेंट की। इस अवसर पर उन्हें राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
Tilda Nevra : ग्राम पंचायत सरोरा के सरपंच मती उमेश्वरी विश्राम साहू और पंचगणों ने अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी मंत्री को दी। इसमें गांव में सीसी रोड निर्माण, बुंदेली आश्रित गांव में सार्वजनिक भवन और आंगनबाड़ी सहित अन्य योजनाओं की चर्चा शामिल रही। मंत्री टंकराम वर्मा ने सरोरा पंचायत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में सरकार सहयोग करेगी।













