दोस्त से बहस के बाद बदमाशों ने सचिन पर गाड़ी चढ़ाई, CCTV में कैद वारदात

VIKASH KHALKHO

भोपाल : भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। रायसेन जिले के ग्राम सुल्तानपुर निवासी सचिन मीणा पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया।

Read News : Noida News: दहेज के लालच में विवाहिता को जिन्दा जलाया, पीट-पीटकर बेहोश किया, फिर….

सचिन मीणा (फरियादी): “हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया, मैं गंभीर रूप से घायल हुआ।”

जानकारी के अनुसार, सचिन अपने दोस्तों नंदू और कार्तिक सोलंकी के साथ भोपाल आया था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने पहले उसके दोस्त से बहस की और अचानक सचिन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू और हॉकी से वार किए और इसके बाद गाड़ी से भी उसे कुचलने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read News : सिंगरौली अस्पताल में मानवता शर्मसार : मृतकों के साथ अपमानजनक व्यवहार का आरोप

घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। लहूलुहान सचिन मीणा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमित सोनी (थाना प्रभारी): “मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।”

पुलिस कार्रवाई:

थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि फरियादी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *