Noida News: दहेज के लालच में विवाहिता को जिन्दा जलाया, पीट-पीटकर बेहोश किया, फिर….

Parivesh
Noida News

Noida News: ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की हृदय विदारक हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग महिला को बुरी तरह पीटने के बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Noida News: पीड़ित परिवार के अनुसार, मृतका निक्की की शादी दिसंबर 2016 में विपिन से हुई थी। शादी के समय पर्याप्त दहेज दिया गया, जिसमें स्कॉर्पियो कार भी शामिल थी। बावजूद इसके, पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर लगातार अतिरिक्त 35 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। परिवार ने उनकी मांग पूरी करने के लिए एक और कार भी दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा।

Noida News: पीड़ित परिवार ने बताया कि निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन को बार-बार प्रताड़ित किया जाता था। बीते गुरुवार को आरोपियों ने निक्की को गंभीर रूप से पीटा और गले पर हमला कर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। पड़ोसियों की मदद से निक्की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Noida News: मामले में एक और गंभीर खुलासा तब हुआ जब मृतका के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में मासूम कह रहा है कि ‘पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा’, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।

Noida News: एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *