Tikamgarh News : संतोष कुशवाहा/ टीकमगढ़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले में पुलिस आरआई कनक सिंह और सूबेदार उत्तम सिंह कुशवाह पर कार्रवाई की गई है। सागर आईजी के आदेश पर दोनों को सागर लाइन अटैच किया गया है।
Tikamgarh News : मामले को लेकर लगभग 6 घंटे तक अस्पताल चौराहे पर ABVP और भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत सहित कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। कलेक्टर ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी और क्रीड़ा अधिकारी के खिलाफ भी जांच की जाएगी और आवश्यक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tikamgarh News : आगामी 28 सितंबर को सागर आईजी हिमानी खन्ना टीकमगढ़ पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेंगी और पुलिस कर्मियों पर हो सकती है और भी कार्रवाई। विवेक श्रोत्रिय कलेक्टर टीकमगढ़ “हम मामले की पूरी जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।











