Rewa News : रीवा में खेत पर लावारिश मिली जिंदा नवजात बच्ची : पेट की नाभि में पड़े थे कीड़े, बुखार से थी पीड़ित…

Rewa News : रीवा। : खबर रीवा से है जहां जन्म लेते ही एक नवजात बच्ची के सिर जीते जी माता-पिता सहित परिवार का सहारा छिन गया। बच्ची को जन्म देने के बाद परिजनों ने उसे लावारिस हालत में छोड़ दिया, जो एक खेत में लावारिस हालत में पड़ी मिली है।

Rewa News : बिना किसी सहारे के खुले आसमान तले लावारिस पड़ी यह बच्ची जन्म के बाद से ही बेहद ही कमजोर नजर आई, उसके पेट की नाभि पर जख्म होने से कीड़े तक पड़ चुके थे तो वही वह बुखार से भी ग्रसित थी, लेकिन कहते हैं भगवान के घर देर है अंधेर नहीं।

Rewa News : लेकिन भगवान ने भी इस बच्ची को बचाने में जरा भी देर नहीं की, और उसकी रक्षा के लिए लोगों को कवच बनाकर भेज दिया। फिलहाल लावारिस हालत में मिली बच्ची को उपचार के लिए रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Rewa News : दरअसल मामला रीवा शहर के चोरहटा थाने से सटे बेला गांव का है, जहां खेत के खुले हुए मैदान में नवजात बच्ची को लावारिस हालत में पाया गया। संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बेला गांव से एक नवजात बच्ची को चोरहटा थाने में पदस्थ एक ऑफिसर द्वारा गांधी मेमोरियल अस्पताल लाया गया है।

Rewa News : डॉक्टर के मुताबिक यह बच्ची तीन से चार दिन पूर्व ही जन्मी है, जिसका वजन काफी है और बच्ची ज्वाइनडिस से भी ग्रसित है।फिलहाल बच्ची को अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां शिशु रोग विभाग के विभाग अध्यक्ष की देखरेख में नवजात बच्ची का उपचार जारी है। फिलहाल बच्ची को जन्म देने वाली मां सहित परिजनों की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को नहीं है, वही पुलिस अब इस बच्ची के परिजनों की पता तलाश करने में जुटी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories