नई दिल्ली | भारत द्वारा विकसित की गई सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल की वैश्विक मांग तेजी से बढ़ रही है। अब तक 17 देशों ने इस मिसाइल को खरीदने में रुचि दिखाई है। इंडोनेशिया, इस मिसाइल के एडवांस वर्जन को 200 से 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदना चाहता है, जबकि वियतनाम ने अपनी सेना के लिए 700 मिलियन डॉलर के सौदे में दिलचस्पी जताई है।
ब्रह्मोस मिसाइल की खासियत इसकी सुपरसोनिक स्पीड, सटीक निशाना और कई प्लेटफॉर्म्स से लॉन्च करने की क्षमता है चाहे वह जमीन हो, समुद्र या आकाश। इससे यह न सिर्फ भारत की सैन्य ताकत को बढ़ाता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डिफेंस एक्सपोर्ट के क्षेत्र में भारत की छवि को भी मजबूती देता है।
ब्रह्मोस का यह बढ़ता अंतरराष्ट्रीय आकर्षण पाकिस्तान और चीन जैसे देशों की नींद उड़ाने के लिए काफी है।













