Thursday, April 2, 2026
31.4 C
Raipur

बांग्लादेश का खेलने से इंकार, अब क्या पाकिस्तान भी करेगा वर्ल्ड कप का बॉयकॉट! मामले पर PCB का यू-टर्न

नई दिल्ली :  टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर बना सस्पेंस अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। आज का दिन बांग्लादेश क्रिकेट के लिए सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत में खेलने को लेकर उसकी आपत्तियों पर आईसीसी की ओर से दिया गया अल्टीमेटम आज खत्म हो रहा है। अगर बांग्लादेश ने अपने रुख में बदलाव नहीं किया, तो उसके वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा भी बन सकता है।

इस पूरे विवाद के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ताजा रुख ने बांग्लादेश की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। माना जा रहा था कि पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ मिलकर भारत में खेलने का विरोध करेगा, लेकिन पीसीबी ने साफ कर दिया है कि वह टूर्नामेंट का बहिष्कार नहीं करेगा।

‘समर्थन’ दिखाया, लेकिन बहिष्कार से दूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को भेजे ईमेल में बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं का समर्थन जरूर किया है, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान अपनी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर नहीं करेगा। पीसीबी का तर्क है कि पाकिस्तान के सभी मुकाबले पहले से ही श्रीलंका में तय हैं, इसलिए भारत में खेलने का सवाल ही नहीं उठता।

Read More : CG NEWS : FIR के नाम पर रिश्वत लेने वाला प्रधान आरक्षक सस्पेंड, SSP की सख्त कार्रवाई

यानी पाकिस्तान कूटनीतिक तौर पर बांग्लादेश के साथ खड़ा नजर आ रहा है, लेकिन अपने हितों से कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। इस दोहरे रुख ने बांग्लादेश को लगभग अकेला छोड़ दिया है।

बांग्लादेश के सामने ‘करो या मरो’ की स्थिति

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने साफ कहा है कि उनकी टीम भारत में खेलने को लेकर दबाव में नहीं आएगी। हालांकि, आईसीसी की ओर से नियुक्त स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसी भारत में सुरक्षा खतरे को ‘नगण्य’ (Nil) बता चुकी है।

बांग्लादेश ने एक वैकल्पिक रास्ता निकालते हुए आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने का प्रस्ताव रखा था, ताकि वह अपने मैच श्रीलंका में खेल सके। लेकिन आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिससे बांग्लादेश के विकल्प और सीमित हो गए हैं।

आज होगा बड़ा फैसला

अब सबकी नजरें आईसीसी पर टिकी हैं। अगर बांग्लादेश आज तक अपनी सहमति नहीं देता, तो आईसीसी कड़ा फैसला ले सकती है। ऐसी स्थिति में टी20 वर्ल्ड कप बिना बांग्लादेश के भी आयोजित किया जा सकता है, जो क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा और विवादास्पद अध्याय होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories