नई दिल्ली/केरल। केंद्रीय मंत्री और अभिनेता सुरेश गोपी ने अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की है। उनका कहना है कि मंत्री बनने के बाद उनकी आमदनी पूरी तरह रुक गई है और वे अब अपने फ़िल्मी करियर पर फोकस करके परिवार के लिए कमाई करना चाहते हैं। गोपी ने यह भी स्पष्ट किया कि कभी उनकी इच्छा मंत्री बनने की नहीं थी।
READ MORE : Mahakal Aarti Live : रजत सिंहासन पर विराजे भगवान महाकाल, भव्य श्रृंगार और आरती में उमड़ा भक्तों का शैलाब
गोपी वर्तमान में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री हैं। उन्होंने कहा, “मुझे फिर से अभिनय करना है और अच्छी कमाई करनी है। मेरे बच्चे और कुछ परिवारजन मेरी आमदनी पर निर्भर हैं। मंत्री बनने के बाद यह स्रोत लगभग बंद हो गया है।”
सुरेश गोपी ने पार्टी के भीतर यह सिफारिश भी की है कि उनकी जगह सी. सदानंद मास्टर, जो नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य हैं, को मंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन अब वे इसे छोड़कर अपने व्यक्तिगत और फ़िल्मी जीवन पर ध्यान देना चाहते हैं।
गोपी ने पार्टी में शामिल होने के अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि 2016 में उन्होंने जल्दबाजी में सदस्यता ली थी, लेकिन अब वे चाहते हैं कि केरल की राजनीति में नए अध्याय के लिए सी. सदानंद मास्टर को मौका मिले।
READ MORE : Raipur News : एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने युवाओं को जीवन संघर्ष और सफलता के बताए सूत्र
यह कदम सुरेश गोपी के लिए एक स्पष्ट संकेत है कि राजनीति और फ़िल्मी करियर के बीच संतुलन बनाए रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है, और वे अपने परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता दे रहे हैं।













