Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

sukma news : स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

sukma news : कृष्णा नायक सुकमा/सुकमा:-  सुकमा कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सुकमा जिला मुख्यालय स्थित हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पावारास में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

sukma news : रैली के माध्यम से बच्चों ने आम नागरिकों को मतदान के महत्व का संदेश दिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मतदान की भूमिका और जिम्मेदार नागरिक की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का प्रभावी और रचनात्मक संदेश प्रस्तुत किया गया। सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया और कहा कि मतदान करना अधिकार के साथ ही प्रत्येक नागरिक का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक कर्तव्य है।

sukma news : एक-एक वोट देश की दिशा और दशा तय करता है। सभी पात्र नागरिकों को बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने विवेक से मतदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाला प्रत्येक भारतीय नागरिक मतदाता बनने का पात्र है, जिसके लिए समय पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाना आवश्यक है। सीईओ ठाकुर ने बच्चों से कहा कि वे स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

sukma news : उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले के सभी स्कूलों में बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान, नागरिक शास्त्र एवं लोकतांत्रिक मूल्यों से संबंधित गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाए, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर एपीसी आशीष राम, प्राचार्या श्रीमती टीडी दास, शिक्षकगण, विद्यालय प्रबंधन एवं स्वीप कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: फ़ोर लेंन सड़क, यात्री रेल की माँग और NTPC की मनमानी पर युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन को ज्ञापन 

CG NEWS: रायगढ़–घरघोड़ा और घरघोड़ा–धरमजयगढ़ फोरलेन निर्माण , घरघोड़ा–धरमजयगढ़...

BIG NEWS: JEE एग्जाम में हाईटेक नकल, चप्पल से निकला मोबाइल

Cg News Durg: जेईई मेंस की परीक्षा में नकल...

sukma News: सुकमा बना नक्सल मुक्त: दशकों की हिंसा के बाद शांति और विकास की नई शुरुआत

  निर्दोष आदिवासियों के बलिदान और न्याय की ऐतिहासिक विजय। ऐतिहासिक...

बड़ी खबर: RTE के तहत एडमिशन नहीं देंगे 6 हजार से ज्यादा स्कूल

CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा...

Related Articles

Popular Categories