Air India Flight : उड़ान के कुछ मिनट बाद एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन से धुआं…इंदौर आनेवाली फ्लाइट दिल्ली लौटी…

Parivesh
Air India Flight

Air India Flight : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2913 रविवार सुबह एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को दाईं ओर के इंजन से धुआं और आग का संकेत मिला। स्थिति को भांपते हुए क्रू ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया और विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया।

Air India Flight : एयर इंडिया ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें बिना किसी असुविधा के दूसरे विमान से इंदौर रवाना कर दिया गया है। घटना के बाद एयरक्राफ्ट को ग्राउंड कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

एयरलाइन ने कहा कि पायलट और क्रू की त्वरित सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच सकी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को मामले की रिपोर्ट दी गई है और विस्तृत जांच की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर एयर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, हालांकि समय पर उठाए गए कदमों से एक बड़ा हादसा टल गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *