Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : विधायक नीलकंठ टेकाम ने अटल बिहान खेल प्रतियोगिता का...

CG NEWS : विधायक नीलकंठ टेकाम ने अटल बिहान खेल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, 19पंचायत की महिलाएं प्रतियोगिता में हो रही है शामिल

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव :- केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने बड़े राजपुर में विधायक ट्रॉफी अटल बिहान खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया विधायक की पहल पर यह विधायक ट्रॉफी अटल बिहान खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 19ग्राम पंचायत की महिलाएं प्रतियोगिता में भाग ले रही है।महिलाओं के बीच कबड्डी खो खो रस्सा कसी, मटका फोड़, मटका दौड़, जलेबी गुलाब जामुन खेल, 100 मीटर की दौड़ रस्सी कूद ,सुई धागा प्रतियोगिता एवं संस्कृति कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य एवं एकल नृत्य, व नाटक की प्रतिस्पर्धा होगी ।

 

CG NEWS : विधायक नीलकंठ ने कहा कि अगले साल इसे और वृहद रूप में किया जाएगा नीलकंठ ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले दिनों में बड़ेराजपुर क्षेत्र की महिलाएं कोंडागांव जिले में अपनी अलग पहचान बनाएंगी विधायक ने कहा कि जब वह कोंडागांव जिले के कलेक्टर थे बड़ेराजपुर में सप्ताह में दो बार जनपद कार्यालय लगवाने की व्यवस्था की थी। अभी मैं वर्तमान कलेक्टर से बोला है की बड़ेराजपुर में महीने में चार बार तहसील एवं जनपद कार्यालय बड़ेराजपुर में लगवाया जाए।

 

CG NEWS : जब तहसील और जनपद कार्यालय आएगा तो जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 15 विभाग भी आपको सप्ताह में एक बार बड़ेराजपुर में मिलेंगे विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले दिनों में बड़ेराजपुर क्षेत्र का विकास और तेज होगा जिससे कि यहां के लोगों की तरक्की होगी एवं आवागमन के साधन को भी और दुरुस्त किया जाएगा वर्तमान में बड़ेराजपुर से कोंडागांव के लिए दिन में दो बार बस चलने की व्यवस्था एवं बड़ेराजपुर से राजधानी रायपुर तक की बस की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

CG NEWS : आने वाले दिनों में आवागमन के साधन को और मजबूत किया जाएगा कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ सरपंच ग्राम पंचायत बड़ेराजपुर हेमबाई मरकाम मंडल अध्यक्ष विश्रामपुरी मन्ना राम मरकाम, मंडल अध्यक्ष बडेराजपुर लालाराम मरकाम एवं जनपद सदस्य महामंत्री नवदीप सोनी व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सचिव संगीता पोयम योगेश पांडे एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here