CG CRIME : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

0
82
CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : भिलाई : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के एक बहुचर्चित दुष्कर्म और धमकी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद आरिफ हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विदेश भाग गया था और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। दो जनवरी 2026 को दुबई से लौटते समय कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने सतर्कता बरतते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद सुपेला पुलिस ने बैरकपुर सीजेएम कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे भिलाई लाया।

CG CRIME : मामला 15 अक्टूबर 2022 का है, जब पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहम्मद आरिफ हुसैन ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकरते हुए गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी विदेश भाग चुका है और दुबई में रह रहा है।

CG CRIME : आरोपी के लगातार फरार रहने पर न्यायालय की अनुमति से उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराया गया और उसकी जानकारी देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को भेजी गई। दो जनवरी को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसके पहुंचते ही सिस्टम में एलओसी अलर्ट मिला और उसे हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर सुपेला थाना पुलिस की टीम कोलकाता पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर भिलाई लेकर आई।

CG CRIME : थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी मोहम्मद आरिफ हुसैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 4 कृष्णा नगर, ताज बिरयानी के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग का रहने वाला है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विदेश भागने में उसे किन लोगों की मदद मिली और इस दौरान उसकी अन्य गतिविधियां क्या रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपी भी कानून से बच नहीं पाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here