CG News: रायपुर शहर काजी आरिफ अली बर्खास्त: महिलाओं से अश्लील हरकतों के आरोप, वक्फ बोर्ड की कार्रवाई

Rahul Goshwami
CG News

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहर काजी आरिफ अली फारूकी को पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ गंभीर आरोपों की शिकायत मिलने के बाद राज्य वक्फ बोर्ड ने यह कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि काजी पर देर रात महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने और आपत्तिजनक बातचीत करने के आरोप लगे हैं। शिकायत वक्फ बोर्ड तक पहुंचने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया।

CG News:मामले की शुरुआत तब हुई जब बैजनाथपारा स्थित एक मदरसे से जुड़े काजी के खिलाफ एक महिला ने आरोप लगाए। महिला के मुताबिक, काजी ने तलाक में मदद करने का झांसा देकर उस पर हलाला के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने यह बात अपने परिवार को बताई, जिसके बाद वक्फ बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई गई।

CG News:राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने कहा कि इस तरह के कृत्यों से समाज की छवि को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि काजी के खिलाफ महिलाओं से अभद्र व्यवहार, धमकी देने और अन्य गंभीर आरोपों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब आरिफ अली फारूकी विवादों में आए हैं। इससे पहले भी उन पर एक नाबालिग के साथ मारपीट का आरोप लग चुका है, जिसने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *