Sukma IED Blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी नापाक हरकत को अंजाम दिया है, जहां आईईडी ब्लास्ट में कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए। 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी आकाश गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे और माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गोलापल्ली की ओर से नए कैंप की स्थापना के बाद लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी (TI) और एसडीओपी (SDOP) भी घायल हुए हैं, जिससे इलाके में भारी सुरक्षा चिंता का माहौल बना हुआ है।
Read More- सनम ने रचा खूनी खेल : राजा की हत्या कर लापता हुई सोनम, ढाबे से फोन कर बोली– मैं जिंदा हूं













