Tikamgarh Court Brawl News: टीकमगढ़ जिला कोर्ट में दामाद और ससुराल पक्ष में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

VIKASH KHALKHO

टीकमगढ़। Nishaanebaz.com-Tikamgarh Court Brawl News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद की सुनवाई के लिए आए दामाद और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच अचानक तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसमें दामाद के कपड़े तक फट गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद का मामला कुटुंब न्यायालय (Family Court) में विचाराधीन है। मामले की नियमित पेशी और सुनवाई के लिए दोनों पक्ष न्यायालय पहुंचे थे।

Read More : Jagdalpur Odisha Police Action: जगदलपुर में ओडिशा पुलिस का फिल्मी ड्रामा; पिस्टल तानकर इनामी हिस्ट्रीशीटर टुन्ना महाजन गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुनवाई पूरी होने के बाद पति अपनी पत्नी को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। जब महिला के पिता (ससुर) और भाई (साले) ने इसका कड़ा विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और उनके बीच धक्का-मुक्की तथा लात-घूंसे चलने लगे।

Read More : Bilaspur Torwa Guard Murder: न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, लोहे की रॉड से सिर कुचला

अचानक हुई इस हिंसक झड़प से न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया और आसपास लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग झगड़ा शांत कराने या बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से पूरी वारदात का वीडियो बनाते नजर आए।

Read More : Bhopal News: गांधी मेडिकल कॉलेज के Eye Department में हड़कंप, फाइनल ईयर के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश

सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी हाथापाई और धक्का-मुक्की साफ देखी जा सकती है। कोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह खुलेआम हुई मारपीट की घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराए जाने के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *