Monday, September 21, 2026
Home Entertainment Border 2 vs Mardaani : बॉर्डर 2 बनाम मर्दानी 3: 12वें दिन...

Border 2 vs Mardaani : बॉर्डर 2 बनाम मर्दानी 3: 12वें दिन भी सनी देओल का दबदबा, रानी मुखर्जी की फिल्म संघर्ष में

Border 2 vs Mardaani
Border 2 vs Mardaani

Border 2 vs Mardaani : बॉक्स ऑफिस पर इस समय सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ आमने-सामने हैं। दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन ताजा रुझान रानी मुखर्जी की फिल्म के लिए राहत देने वाले नहीं हैं।

Border 2 vs Mardaani : मंगलवार, 3 फरवरी की सुबह सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 12वें दिन भी ‘बॉर्डर 2’ का जादू कायम है। इसके मुकाबले ‘मर्दानी 3’ की कमाई लगातार गिरती नजर आ रही है।

Border 2 vs Mardaani : बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस हाल

सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ने 11वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की, जिसके बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 281 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 12वें दिन फिल्म से 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Border 2 vs Mardaani : 12वें दिन की शुरुआती कमाई

सुबह 10 बजे तक: 0.18 करोड़ रुपये
सुबह 11 बजे तक: 0.28 करोड़ रुपये

Border 2 vs Mardaani : मर्दानी 3 की बॉक्स ऑफिस स्थिति

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 19.75 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, सोमवार को आई गिरावट के बाद मंगलवार को भी फिल्म खास संभलती नहीं दिख रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचवें दिन फिल्म की कमाई 1.80 से 2 करोड़ रुपये के बीच सिमट सकती है।

Border 2 vs Mardaani : पांचवें दिन की शुरुआती कमाई

सुबह 10 बजे तक: 0.06 करोड़ रुपये
सुबह 11 बजे तक: 0.11 करोड़ रुपये

Border 2 vs Mardaani : क्यों पिछड़ रही है मर्दानी 3

Border 2 vs Mardaani : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर भारत के मास सेंटर्स में अब भी ‘बॉर्डर 2’ का जबरदस्त क्रेज है। सिनेमाघरों में फिल्म के पोस्टर लगे हैं और दर्शक ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों के साथ सनी देओल को देखने पहुंच रहे हैं। वहीं ‘मर्दानी 3’ की पहुंच मुख्य रूप से बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स तक ही सीमित रह गई है, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here