Tuesday, September 15, 2026
Home Crime Gurugram Hit And Run: गोल्फ कोर्स रोड हादसे का खुला राज, कार...

Gurugram Hit And Run: गोल्फ कोर्स रोड हादसे का खुला राज, कार चालक कल्याण बैंसला गिरफ्तार

गुरुग्राम। Nishaanebaz.com-Gurugram Hit And Run: हरियाणा के बहुचर्चित गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स बाइक सवार एक महिला को कार से टक्कर मारकर फरार हुए मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस ने राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, जिसे अब पुलिस टीम वापस गुरुग्राम ला रही है।

पूरा मामला रविवार का है, जब एक महिला अपनी स्पोर्ट्स बाइक से गोल्फ कोर्स रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर महिला की बाइक का पीछा किया और उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला बाइक से गिरकर काफी दूरी तक घिसटती चली गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पूरी घटना महिला की बाइक पर लगे कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

Read More : Indore DJ Seizure Action: एबी रोड पर 5 लाख का डीजे जब्त, विजयनगर पुलिस का बड़ा एक्शन

वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया। तकनीकी जांच और सर्विलांस के जरिए पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी वारदात के बाद राजस्थान की तरफ भाग निकला है, जिसके बाद पुलिस टीम ने दौसा में दबिश देकर उसे धर दबोचा।

Read More : Mandsaur Police Brutality: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो, ट्रैफिक टीआई की करतूत पर उठे सवाल

घटना के सीसीटीवी और वायरल वीडियो की गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) जैसी गंभीर धाराएं भी जोड़ दी हैं, जिसमें आरोपी को 10 साल तक की सजा हो सकती है। हालांकि गिरफ्तार आरोपी कल्याण बैंसला ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया था कि वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा था और भीड़ की मारपीट के डर से नहीं रुका। वहीं पीड़िता ने आरोपी के दावों को खारिज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here