Tuesday, September 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore LX Hotel Mystery: ब्यूटी पार्लर की मुलाकात से शुरू हुई कहानी...

Indore LX Hotel Mystery: ब्यूटी पार्लर की मुलाकात से शुरू हुई कहानी का खौफनाक अंत, आरोपी दीपक जेल रवाना

इंदौर। Nishaanebaz.com-Indore LX Hotel Mystery: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित ‘होटल एल एक्स’ (Hotel LX) के कमरे में हुई महिला सोनाली की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मृतका को आत्महत्या के लिए उकसाने और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि 9 सितंबर को होटल के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने वाली महिला सोनाली और आरोपी दीपक खंडेलवाल की मुलाकात करीब एक साल पहले एक ब्यूटी पार्लर में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि, बाद में आरोपी की पत्नी के साथ हुए समझौते के बावजूद आरोपी दीपक महिला को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

Read More : Rewa ABVP Student Union Demand: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन, रीवा में उठी छात्रसंघ चुनाव की मांग

घटना के दिन 9 सितंबर को आरोपी ने महिला को होटल एल एक्स में बुलाया और वहां कई घंटों तक उसे पूरी तरह नजरअंदाज (इग्नोर) करता रहा। इस रवैये और लंबे समय से चल रही प्रताड़ना से बुरी तरह तंग आकर सोनाली ने होटल के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

Read More : Jabalpur ABVP Student Union Demand: कलेक्ट्रेट पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंपकर उठाई मौलिक अधिकारों की आवाज

मामले की जांच कर रही तिलक नगर पुलिस ने घटना स्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों का गहन विश्लेषण किया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के दुष्प्रेरण (Abetment to Suicide) का मामला प्रमाणित हुआ। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, पुलिस ने आरोपी दीपक खंडेलवाल को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Share The News

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here