Tuesday, September 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur ABVP Student Union Demand: कलेक्ट्रेट पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंपकर उठाई...

Jabalpur ABVP Student Union Demand: कलेक्ट्रेट पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंपकर उठाई मौलिक अधिकारों की आवाज

जबलपुर। Nishaanebaz.com-Jabalpur ABVP Student Union Demand: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द कराने की मांग तेज कर दी है। एबीवीपी के प्रांत मंत्री सौवृत्त बोझल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और छात्र प्रतिनिधिमंडल ने जबलपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की पुरजोर वकालत की है।

प्रदर्शन के दौरान प्रांत मंत्री सौवृत्त बोझल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव का आयोजन विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकार है। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में चुनाव न होने के कारण युवाओं के नेतृत्व कौशल और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में हो रही देरी से परिसरों में विद्यार्थियों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More : MP Crime: इंदौर गणेश जुलूस में बवाल! DJ पर नाचने को लेकर चाकूबाजी, युवक की मौत

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई। छात्रों का कहना है कि उच्च न्यायालय द्वारा चुनाव कराने के संबंध में दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर हीलाहवाली की जा रही है, जिससे प्रदेश भर के छात्र समुदाय में भारी आक्रोश पनप रहा है।

Read More : MP Patwari Association Protest: स्वामित्व योजना के नए नियमों पर भड़के पटवारी, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

संगठन ने राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आगामी एक से दो महीनों के भीतर प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here