Parag Shah Beggar Experiment: वैभव और पहचान खोने का दर्द, अरबपति विधायक पराग शाह ने क्यों मांगी भीख?

VIKASH KHALKHO

मुंबई। Nishaanebaz.com-Parag Shah Beggar Experiment: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी पराग शाह इन दिनों एक अनोखे सामाजिक प्रयोग को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भिखारी के वेश में घाटकोपर की सड़कों और रेलवे स्टेशन के आसपास लोगों से मदद मांगते नजर आ रहे हैं।

करीब 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक विधायक पराग शाह के मुताबिक, यह कोई राजनीतिक स्टंट या चुनावी प्रचार का हिस्सा नहीं था। उन्होंने राष्ट्रसंत श्री नम्रमुनि महाराज साहेब की आध्यात्मिक शिक्षाओं से प्रेरित होकर यह कदम उठाया था। इस प्रयोग का मुख्य उद्देश्य यह समझना था कि जब किसी व्यक्ति के पास उसका वैभव, पद और सामाजिक पहचान न हो, तो समाज उसके साथ कैसा व्यवहार करता है।

Mumbai BJP MLA Parag Shah With ₹3,383 Crore Assets Turns Beggar For One Day  In Ghatkopar, Looks Unrecognisable; Know Why He Did ItRead More : सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में जलाए जाएंगे आशीर्वाद के दीप

प्रयोग के दौरान पराग शाह ने पेशेवर मेकअप और वेशभूषा के जरिए अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया था। इसके बाद वे बेहद साधारण फटे-पुराने कपड़ों में घाटकोपर की सड़कों के किनारे बैठ गए और आने-जाने वाले राहगीरों से मदद मांगी। इस दौरान ज्यादातर स्थानीय लोग और राहगीर उन्हें पहचान ही नहीं पाए।

Read More : कन्हाईबंद के स्कूल में आठ में से छह शिक्षक नदारद, मध्यान्ह भोजन भी नहीं बना, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

Why did Parag Shah, Man Infra CEO and Mumbai BJP MLA worth Rs 3,000 crore  become a beggar at Ghatkopar? - The Economic Timesविधायक पराग शाह ने अपने इस कड़वे और व्यावहारिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कुछ संवेदनशील लोगों ने उनकी मदद की, जबकि अधिकांश लोग उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए। उन्होंने कहा कि इस प्रयोग ने उन्हें गरीबी, उपेक्षा और इंसान की सामाजिक हैसियत के आधार पर बदलने वाले सामाजिक रवैये को बहुत करीब से महसूस कराया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मशहूर गायक सोनू निगम भी मुंबई में ऐसा ही सामाजिक प्रयोग कर चुके हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *