Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

Singrauli News: खनिज राजस्व वसूली में सिंगरौली ने रचा नया इतिहास, प्रदेश में शीर्ष पर बरकरार

Singrauli News: सिंगरौली। खनिज संपदा से समृद्ध सिंगरौली जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज राजस्व वसूली के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जिले ने न केवल निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, बल्कि पिछले वर्ष की तुलना में 600 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज कर प्रदेश में अपनी अग्रणी स्थिति भी कायम रखी है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव बेनल के मार्गदर्शन तथा खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के निर्देशन में खनिज विभाग, सहायक खनि अधिकारियों, खनि निरीक्षकों एवं पूरे खनिज अमले के संयुक्त प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

Singrauli News: पिछले वर्ष से 600 करोड़ की वृद्धि

खनिज विभाग द्वारा 30 मार्च 2026 की स्थिति में वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 4,833 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 4,681.05 करोड़ रुपये की वसूली की गई है, जो लक्ष्य का 96.86 प्रतिशत है। यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त 4,080.09 करोड़ रुपये की तुलना में 600.96 करोड़ रुपये अधिक है। राजस्व वसूली में हुई यह उल्लेखनीय वृद्धि जिले में खनिज प्रबंधन की प्रभावी रणनीति, सतत निगरानी तथा विभागीय समन्वय का परिणाम मानी जा रही है।

मध्यप्रदेश ग्रामीण अवसंरचना तथा सड़क विकास कर के मामले में भी जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 970 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 946.80 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जो लक्ष्य का 97.61 प्रतिशत है। यह राशि गत वर्ष प्राप्त 877.21 करोड़ रुपये की तुलना में 69.59 करोड़ रुपये अधिक है। इससे स्पष्ट है कि खनिज राजस्व के साथ-साथ संबंधित करों की वसूली में भी सिंगरौली जिला लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

Singrauli News: 2.20 करोड़ रुपये की अर्थदंड राशि वसूली

Singrauli News: खनिज राजस्व में वृद्धि के पीछे अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध की गई सख्त कार्रवाई को भी अहम माना जा रहा है। वर्ष 2025-26 के दौरान जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से लगातार जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 289 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 2.20 करोड़ रुपये की अर्थदंड राशि वसूल की गई। इन कार्रवाइयों से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगा और राजस्व वसूली में भी वृद्धि हुई।

Singrauli News: उल्लेखनीय है कि उपरोक्त राजस्व में रेत खनिज से प्राप्त होने वाली रॉयल्टी राशि शामिल नहीं है। सिंगरौली जिला समूह के निविदाकार मेसर्स सहकार ग्लोबल लिमिटेड द्वारा वर्ष 2023 में प्राप्त निविदा के अनुसार वर्ष 2025-26 में रेत खनिज की 68.59 करोड़ रुपये की राशि मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम को प्रदाय की जानी है।

Singrauli News: खनिज राजस्व वसूली में मिली इस ऐतिहासिक सफलता से सिंगरौली जिले ने प्रदेश में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है। यह उपलब्धि जिले की प्रशासनिक दक्षता, सतत निगरानी और प्रभावी राजस्व प्रबंधन का प्रमाण मानी जा रही है। आने वाले समय में भी खनिज विभाग द्वारा राजस्व वसूली बढ़ाने और अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories