Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली के खनुआ स्थित डीएवी स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा वर्षा साह ने नोएडा में आयोजित डीएवी संस्थानों की राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में अंडर-14 वर्ग की 50 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। मझौली पाठ गांव की निवासी वर्षा अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं, जहां सीमित संसाधनों के बावजूद उनके अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।
Singrauli News : सीएसआर के तहत ग्रामीण बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने वाली यह अकादमी सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ द्वारा संचालित है और अब तक कई प्रतिभाओं को आगे बढ़ा चुकी है। वर्षा की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है, वहीं कोच और परिजनों ने इसे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की मिसाल बताया है।













