Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News: खिरवा में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपियों के...

Singrauli News: खिरवा में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपियों के खिलाफ मोरवा थाने में मामला दर्ज

Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरवा में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खिरवा निवासी 33 वर्षीय सनोज कुमार वैश्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे वह एक मीटिंग के सिलसिले में गौशाला पहुंचे थे। आरोप है कि गौशाला के गेट के पास पहुंचते ही राहुल बैस और उसके साले ने उनसे गौशाला से जुड़ी खबर/समाचार चलाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की और चाकू से हमला भी किया। इस घटना में सनोज कुमार वैश्य को सिर और हाथ में चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

घटना के बाद पीड़ित ने मोरवा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों राहुल बैस एवं उसके साले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(3) एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

मोरवा पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here