Friday, February 13, 2026
27.1 C
Raipur

Singrauli News: देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम का जनता से सीधा संवाद: “आपकी समस्या, हमारा संकल्प”

Singrauli News : सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेंद्र मेश्राम ने जनसंपर्क अभियान के तहत बंधा, देवरी, पीड़रवा और तेंदुआ सहित आसपास के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोल ब्लॉक और खनन परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

Singrauli News : विधायक मेश्राम ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा,”आपकी समस्या, हमारा संकल्प है। जिस विश्वास और खुलेपन के साथ आपने अपनी पीड़ा साझा की है, वही मेरी प्रेरणा है। मैं वादा करता हूं कि आपके हक के साथ कोई समझौता नहीं होगा और आपका अधिकार किसी भी कीमत पर छीना नहीं जाएगा।

Singrauli News : ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष विस्थापन, अधूरी मुआवजा प्रक्रिया, छुटी हुई संपत्तियों और अधिग्रहण में पारदर्शिता की कमी जैसे अहम मुद्दे उठाए। इस पर मेश्राम ने भरोसा दिलाया कि विस्थापन एक्ट में जिन किसानों और परिवारों को शामिल नहीं किया गया है, उनके पक्ष में वे हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे, चाहे वह प्रशासनिक स्तर हो या प्रदेश सरकार।

Singrauli News : विधायक ने साफ कहा कि “देवसर की जनता की आवाज़ को न दबाया जाएगा, न अनसुना किया जाएगा, बल्कि उसे और बुलंद किया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो उन्हें हर संघर्ष में अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

Singrauli News : इस मौके पर बरगवां मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, लंघाडोल मंडल अध्यक्ष के.डी. वैश्य, एसडीएम, तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “लंबे समय बाद किसी जनप्रतिनिधि ने इस तरह से हमारी समस्याएं सुनी हैं। अब उम्मीद है कि समाधान भी जरूर मिलेगा। विधायक ने अंत में कहा कि चाहे विस्थापन हो, मुआवजा हो या स्थानीय विकास के मुद्दे – वे हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़े रहेंगे। जनता से सीधे संवाद की यह पहल क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds