Cyber ​​crimes : सीहोर पुलिस ने साइबर अपराध पर कसा शिकंजा, 50 कर्मियों को दी एडवांस ट्रेनिंग

0
100

Cyber ​​crimes : सीहोर। जिले में साइबर अपराधों को रोकने और प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर शुक्रवार को एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस सेमिनार में जिले के विभिन्न थानों से आए 50 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना था। इसमें साइबर पुलिस पोर्टल, CEIR, समन्वय पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन के इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष तौर पर ठगी के शिकार हुए लोगों की ‘होल्ड राशि’ यानी फ्रीज पैसे को कोर्ट के माध्यम से वापस दिलाने की कानूनी प्रक्रिया पर जोर दिया गया।

Cyber ​​crimes : एसपी शुक्ला ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन पोर्टल में लॉगिन कर शिकायतों का त्वरित निराकरण करें और आम जनता को समय पर राहत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता और तत्परता ही साइबर अपराधियों के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार है।

शिविर में प्रधान आरक्षक सुशील साल्वे और जिले की साइबर टीम ने फ्रॉड की राशि फ्रीज कराने और रिलीज कराने की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कर्मचारियों को वास्तविक मामलों के उदाहरण देकर समस्या समाधान की व्यावहारिक जानकारी दी।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से सीहोर पुलिस का लक्ष्य है कि जिले में साइबर अपराध पर नकेल कसी जाए और नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित अनुभव मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here