रीवा पुलिस को 34 नई 112 नंबर की गाड़ियां मिलीं, तेज़ और बेहतर सेवा के लिए ट्रायल शुरू

VIKASH KHALKHO

रीवा : मध्य प्रदेश में पुलिस सहायता के लिए अब 100 डायल की जगह 112 नंबर काम करेगा। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से पूरे प्रदेश के लिए 112 नंबर की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई थी। इसी कड़ी में रीवा को 34 नई पुलिस गाड़ियां मिली हैं, जिनका आज ट्रायल शुरू कर दिया गया।

Read More : RAIPUR CRIME : राजधानी में हेरोइन स्मगलिंग गैंग का फंदा और कसता… मोमिनपारा व गुढ़ियारी से दो पैडलर्स अरेस्ट, दर्जनों पर पुलिस की नजर

रीवा में आई इन नई 112 नंबर की गाड़ियों में स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसे आधुनिक वाहन शामिल हैं। इन गाड़ियों के आने से पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम में सुधार होने की उम्मीद है और जनता को तेज़ और बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन नई गाड़ियों से न सिर्फ आम जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान होगा, बल्कि अपराध पर भी प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी। डीएसपी हेडक्वार्टर हिमाली पाठक ने कहा कि बहुत जल्द ये गाड़ियां रीवा की सड़कों पर आम जनता की मदद के लिए सक्रिय होंगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *