MD Drugs News: 92 करोड़ की MD ड्रग्स फैक्ट्री ध्वस्त, 7 गिरफ्तार… चार राज्यों में फैला सिंडिकेट बेनकाब

Sanjay Sahu
MD Drugs News

MD Drugs News: भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक बार फिर ड्रग्स फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ। डीआरआई ने ऑपरेशन “क्रिस्टल ब्रेक” के तहत छापेमारी करते हुए इस्लामनगर (जगदीशपुर) स्थित अवैध फैक्ट्री से 61.20 किलो एमडी ड्रग्स और 541.53 किलो कच्चा माल जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 92 करोड़ रुपए आंकी गई है।

MD Drugs News: कार्रवाई के दौरान सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फैक्ट्री को चारों ओर से ढककर गुप्त तरीके से चलाया जा रहा था। छापे में मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट सहित दो लोग मौके पर ही प्रोडक्शन प्रक्रिया में लिप्त मिले। बताया जा रहा है कि पूरा नेटवर्क विदेशी ड्रग सरगना के इशारे पर काम कर रहा था।

 

MD Drugs News: चार राज्यों में एक साथ कार्रवाई

 

MD Drugs News: डीआरआई के इस अभियान में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान सिंडिकेट के सात बड़े गुर्गों को पकड़ने में सफलता मिली। जांच एजेंसियों के मुताबिक, मुंबई और सूरत से हवाला चैनल के जरिए पैसा भोपाल तक भेजा जाता था, जहां फैक्ट्री में अवैध ड्रग्स का उत्पादन होता था।

यूपी के बस्ती से कार्टेल का अहम सदस्य गिरफ्तार हुआ, जो मुंबई से भोपाल तक कच्चा माल सप्लाई करता था।
मुंबई से दो सप्लायर और ट्रांसपोर्टेशन देखने वाले आरोपी दबोचे गए।
सूरत से हवाला नेटवर्क संभालने वाला कार्टेल का करीबी भी पकड़ा गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *