HomeMadhya Pradeshgambling games : सीहोर पुलिस का सख्त एक्शन : अहमदपुर में ताश...

gambling games : सीहोर पुलिस का सख्त एक्शन : अहमदपुर में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 8 गिरफ्तार

Date:

Related stories

gambling games : सीहोर। जिले की अहमदपुर थाना पुलिस ने अवैध जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने बीती रात ग्राम हिनोती में ताश के पत्तों पर चल रहे जुए का भंडाफोड़ किया।

सूचना के आधार पर नवागत थाना प्रभारी और प्रशिक्षु डीएसपी हेमंत पाण्डेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। मुखबिर से मिली जानकारी में बताया गया था कि हिनोती में गब्बर दांगी के घर के पास कुछ लोग पैसे के दांव पर ताश खेल रहे हैं।

gambling games : पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 5,100 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने यह भी कहा कि जिले में अवैध जुए पर पूरी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here