Thursday, April 2, 2026
27.9 C
Raipur

Singrauli Child Labour Case : विकास के दावों के बीच भूख का संघर्ष: मजदूरी कर रहा आदिवासी बच्चा, सिंगरौली प्रशासन से मदद की गुहार

Singrauli Child Labour Case : सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहाँ के ग्राम मुड़वनिया (ग्राम पंचायत बरहपान) में बैगा समाज का एक 12 वर्षीय मासूम कलम थामने की उम्र में फावड़ा और मजदूरी का बोझ उठाने को मजबूर है। यह मामला न केवल बाल श्रम की ओर इशारा करता है, बल्कि सरकार की उन तमाम योजनाओं पर भी सवालिया निशान लगाता है जो ‘सबके साथ और सबके विकास’ का दावा करती हैं।

कैमरे में कैद हुई ‘बचपन की मजबूरी’: स्थानीय नीलम कुमार जायसवाल द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में बच्चे की लाचारी साफ नजर आ रही है। जिस उम्र में इस बच्चे को स्कूल की वर्दी में होना चाहिए था, उस उम्र में वह परिवार का पेट पालने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है। बैगा समाज, जिसे शासन द्वारा विशेष संरक्षित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, उसके एक बच्चे की यह स्थिति शासन के विशेष विकास दावों की पोल खोलती है।

योजनाओं के बड़े दावे, जमीनी हकीकत शून्य: सरकार शिक्षा का अधिकार (RTE), उज्ज्वला योजना और पोषण आहार जैसे दर्जनों अभियान चला रही है, लेकिन मुड़वनिया के इस बच्चे तक शायद ये योजनाएं केवल कागजों पर ही पहुंची हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रोजगार का भारी अभाव है और सरकारी राशन व सहायता के अभाव में परिवार बच्चों को मजदूरी पर भेजने के लिए विवश हैं।

प्रशासनिक अनदेखी पर सवाल: अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी इन दूरस्थ इलाकों का दौरा क्यों नहीं करते? क्या इन मासूमों का भविष्य सिर्फ सरकारी फाइलों और विज्ञापनों तक ही सीमित रहेगा? सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल इस बच्चे का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित करे और परिवार को पात्रता अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories