Wednesday, April 1, 2026
33.1 C
Raipur

दिल दहला देने वाला हादसा : चारमीनार के पास आग से 17 की मौत, गुलजार हाउस में मचा हड़कंप…..

हैदराबाद। शहर के ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस इलाके में भीषण अग्निकांड में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने की यह घटना एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में हुई, जहां कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी, लेकिन तेज़ी से फैलते धुएं और लपटों के चलते लोग फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत के अंदर फैब्रिक और प्लास्टिक का सामान रखा था, जिससे आग और तेजी से फैली। कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन कई अंदर ही झुलस गए।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Indore News: पुरानी रंजिश में कार को लगाई आग, CCTV से खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार

Indore News: Indore के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर...

Related Articles

Popular Categories