Thursday, May 7, 2026
28.8 C
Raipur

सुनेत्रा पवार की डिप्टी CM शपथ से पहले शरद पवार का बड़ा बयान, बढ़ी हलचल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त नई हलचल मच गई जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के डिप्टी मुख्यमंत्री बनने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण को लेकर उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। शरद पवार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सुनेत्रा पवार के आज शाम डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने की अटकलें तेज हैं।

पार्टी स्तर पर होगा अंतिम फैसला

शरद पवार ने कहा कि डिप्टी सीएम से जुड़ा फैसला पूरी तरह पार्टी का विषय है और अंतिम निर्णय पार्टी मंच से ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय के आधार पर आगे की राजनीतिक दिशा तय होगी। इस दौरान शरद पवार भावुक नजर आए और उन्होंने अजित पवार को याद करते हुए उन्हें एक सक्षम, कर्मठ और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नेता बताया।

NCP विलय को लेकर बड़ा खुलासा

शरद पवार ने इस मौके पर एनसीपी से जुड़ा एक अहम खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि अजित पवार दोनों एनसीपी पार्टियों के विलय के पक्ष में थे। इसके लिए पिछले करीब चार महीनों से जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच बातचीत चल रही थी

Read More : अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी CM, किया पद स्वीकार, आज ही शपथ ग्रहण

12 फरवरी को होना था विलय का ऐलान

शरद पवार के मुताबिक, दोनों एनसीपी के विलय की औपचारिक घोषणा 12 फरवरी को की जानी थी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर 17 जनवरी को बारामती स्थित गोविंद बाग में उनकी और अजित पवार की बैठक भी हुई थी। अजित पवार संगठन को एकजुट करने को लेकर काफी गंभीर थे।

नेताओं की बैठक की जानकारी से किया इनकार

शरद पवार ने यह भी कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री से सुनील तटकरे, छगन भुजबल और प्रफुल पटेल ने चर्चा की है, लेकिन इस बातचीत की उन्हें कोई प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है

शपथ के लिए मुंबई पहुंचीं सुनेत्रा पवार

इन तमाम बयानों और अटकलों के बीच, सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी स्तर पर क्या आधिकारिक घोषणा होती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnagar-health-center-inspection: राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची नीति आयोग की टीम, साफ-सफाई और सुविधाओं की हुई सराहना

rajnagar-health-center-inspection: छतरपुर जिले के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

vivo-x300-ultra-launch-india: DSLR को देगा टक्कर! Vivo X300 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स से मचाई हलचल

vivo-x300-ultra-launch-india: Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम...

Related Articles

Popular Categories