Shajapur News : शादीशुदा युवक ने कॉलेज छात्रा पर किया हमला, बेल्ट से पीटा और धमकाया, जानें पूरा मामला

शाजापुर, मध्य प्रदेश। Shajapur News : सलसलाई थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता जेएसएस कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। घटना 19 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे की है।

Shajapur News : पीड़िता ने बताया कि वह कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी अपने मोहल्ले का संजय चौहान उसे अकेला देखकर रोक लिया। आरोपी ने छात्रा से शादी और शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। जब छात्रा ने इनकार किया, तो आरोपी ने अपना बेल्ट और मुक्के से हमला किया, जिससे पीड़िता की कमर और पीठ में चोटें आईं। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने बताया कि 2021 में उसकी संजय से दोस्ती थी, लेकिन 2022 में संजय की शादी हो जाने के बाद उसने बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात का आरोपी रंजिश रखता था। घटना के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 74, 75, 296, 115 और 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories