Tuesday, March 31, 2026
32.7 C
Raipur

Shahdol News : पत्नी को बचाते हुए मधुमक्खियों के हमले में पति की मौत, महिला गंभीर

शहडोल। Shahdol News : जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़गड़ी के जंगलों मेंदर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम खंडहरी निवासी 60 वर्षीय समयलाल ने मधुमक्खियों के हमले से अपनी पत्नी को बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा दी। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है और एक सच्चे जीवनसाथी के प्रेम और बलिदान की मिसाल पेश कर दी है।

Shahdol News : घटना उस समय हुई जब समयलाल अपनी 55 वर्षीय पत्नी सियावती बाई के साथ जंगल में मवेशी चराने गया था। दोपहर में सियावती जब अकेली थी, तभी अचानक जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। डंक से घायल महिला मदद के लिए चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर समयलाल कंबल लेकर दौड़ा और पत्नी को ढंककर बचाने की कोशिश करने लगा।

लेकिन मधुमक्खियों का झुंड समयलाल पर भी टूट पड़ा। कुछ ही देर में वह अचेत होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल सियावती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला के शरीर पर सैकड़ों डंक हैं और शरीर में जहर फैल गया है।

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मर्ग कायम किया गया है। इस घटना ने जंगलों में मधुमक्खियों की बढ़ती संख्या और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समयलाल का बलिदान न केवल ग्रामीणों को भावुक कर गया, बल्कि उसने यह भी दिखा दिया कि सच्चा जीवनसाथी वह होता है जो आखिरी सांस तक साथ निभाए।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories