Service Voter Register : लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि लोकतंत्र को बचाने का ऐतिहासिक दायित्व आज आयोग के कंधों पर है। उन्होंने आयोग को सिर्फ सुधार नहीं, बल्कि “आमूलचूल परिवर्तन” की सलाह दी है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्ष लगातार एसआईआर (Service Voter Register) प्रक्रिया और वोट चोरी के आरोप लगा रहा है।
Read More : Axiom-4 Mission : अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ऐतिहासिक मिशन के बाद भारत लौटे, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज लोकतंत्र को बचाने का ऐतिहासिक दायित्व चुनाव आयोग के कंधों पर है। माना उनके ऊपर कई प्रकार के अवांछित दबाव काम कर रहे हैं, लेकिन वे ये न समझें कि वे अकेले हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि जब चुनाव आयोग सही रास्ते पर चलेगा, तो करोड़ों भारतीयों का साथ उसका रक्षा कवच बन जाएगा। उन्होंने आयोग से अंतरात्मा की आवाज सुनने का आग्रह किया, क्योंकि उनका एक सही और साहसिक कदम देश की आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुनिश्चित कर सकता है।










