Thursday, February 12, 2026
22.1 C
Raipur

SBI News : SBI समेत इन 10 बैंकों में FD पर मिल रहा 8.30% तक ब्याज, देखें किसका रिटर्न सबसे ज्यादा

SBI News : अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। देश के कई प्रमुख सरकारी और निजी बैंक इस समय एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक, और आईसीआईसीआई बैंक जैसे नाम शामिल हैं। कुछ बैंकों द्वारा दी जा रही अधिकतम ब्याज दर 8.30 प्रतिशत तक पहुंच गई है, खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह एक शानदार मौका बन सकता है।

SBI News : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने आम ग्राहकों को एफडी पर 3% से 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से 7.60% तक ब्याज दे रहा है। एचडीएफसी बैंक आम निवेशकों को 3% से 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से 7.75% तक की दर से ब्याज देता है। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक में यह दर सामान्य ग्राहकों के लिए 3% से 7.10% और सीनियर सिटीजन के लिए 3.50% से 7.60% तक है।

SBI News : अगर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों की बात करें, तो आरबीएल बैंक इस मामले में सबसे आगे है। यह बैंक सामान्य ग्राहकों को 3.50% से 7.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 4% से 8.30% तक ब्याज देता है। इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीबीआई बैंक और पीएनबी भी अच्छी ब्याज दरें दे रहे हैं।

SBI News : कोटक महिंद्रा बैंक की एफडी पर ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 2.75% से 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.25% से 7.70% तक हैं। वहीं आईडीबीआई बैंक 3% से 6.75% (सामान्य) और 3.50% से 7.25% (सीनियर सिटीजन) तक ब्याज देता है। पंजाब नेशनल बैंक एफडी पर आम ग्राहकों को 3.50% से 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 4% से 7.75% ब्याज देता है।

SBI News : केनरा बैंक 4% से 7.25% (सामान्य) और 4% से 7.75% (वरिष्ठ नागरिक) तक ब्याज ऑफर करता है, जबकि एक्सिस बैंक 3.50% से 7.10% (सामान्य) और 3.50% से 7.85% (सीनियर सिटीजन) तक ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज दरें 3% से 7.05% (सामान्य) और 3.50% से 7.55% (वरिष्ठ नागरिक) तक हैं।

SBI News : अगर आप सुरक्षित निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय एफडी में निवेश करने के लिए उपयुक्त हो सकता है, खासकर जब विभिन्न बैंक आकर्षक ब्याज दरें पेश कर रहे हैं। निवेश से पहले अपने बैंक की नवीनतम ब्याज दरों की पुष्टि जरूर करें।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds