Aryavir Sehwag : दिल्ली का नॉवेल स्टार! आर्यवीर सहवाग की धमाकेदार ओपनिंग—147 रन की साझेदारी

VIKASH KHALKHO

Aryavir Sehwag : नई दिल्ली : भारत के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने कूच बेहार ट्रॉफी 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली टीम के लिए खेलते हुए आर्यवीर ने बिहार के गेंदबाजों को परेशान कर दिया और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

पालम के एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेले गए मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनिंग करने उतरे आर्यवीर ने 72 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके लगाए। उनकी कप्तान प्रणव पंत के साथ 147 रन की साझेदारी ने दिल्ली को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दिल्ली ने पहली पारी में 278 रन बनाए।Runs In The Family': Virender Sehwag's Son Aryavir Notches Double Ton In Cooch Behar Trophy | Cricket News - News18

Aryavir Sehwag : बिहार की टीम पहली पारी में केवल 125 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद दिल्ली ने फॉलो ऑन के लिए बिहार को फिर से बल्लेबाजी करने बुलाया। दूसरी पारी में बिहार ने 205 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। दिल्ली के सामने केवल 53 रन का लक्ष्य था, जिसे उन्होंने 8 विकेट रहते हासिल कर लिया।

Aryavir Sehwag : आर्यवीर सहवाग ने दूसरी पारी में नाबाद रहते हुए 27 रन बनाए और दोनों पारियों में कुल 99 रन का योगदान दिया। उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सहवाग परिवार की बल्लेबाजी प्रतिभा पिता से पुत्र तक पहुंच रही है।

आर्यवीर सहवाग दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का भी हिस्सा रहे हैं और कूच बेहार ट्रॉफी में उनके इस प्रदर्शन से युवा क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह देखने को मिला।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *