नई दिल्ली। Samsung ने भारतीय बाजार में बजट रेंज के तीन नए स्मार्टफोन Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 4G लॉन्च कर दिए हैं। इन तीनों ही फोन में 50MP का रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है।
तीनों फोन 6.7-inch HD+ PLS LCD डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। हर डिवाइस में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन Android 15 बेस्ड One UI 7 पर चलते हैं और कंपनी इन पर 6 प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देगी।
कीमत और उपलब्धता
-
Galaxy A07 4G: ₹8,999, तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रीन और लाइट वॉयलेट, Samsung के आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध।
-
Galaxy F07 4G: ₹7,699, सिर्फ ग्रीन कलर, Flipkart पर उपलब्ध।
-
Galaxy M07 4G: ₹6,999, Amazon पर एक्सक्लूसिव।
Read More : Cash on Delivery : ई-कॉमर्स पर कैश ऑन डिलीवरी में एक्स्ट्रा चार्ज का आरोप, सरकार ने जांच शुरू की
कैमरा और बैटरी
तीनों ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है: 50MP मेन कैमरा + 2MP डेप्थ सेंसर। फ्रंट कैमरा 8MP का है। पावर के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ये स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और बजट उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छी परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी बैकअप का विकल्प हैं।











