Samsung ने भारत में लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। Samsung ने भारतीय बाजार में बजट रेंज के तीन नए स्मार्टफोन Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 4G लॉन्च कर दिए हैं। इन तीनों ही फोन में 50MP का रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है।

तीनों फोन 6.7-inch HD+ PLS LCD डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। हर डिवाइस में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन Android 15 बेस्ड One UI 7 पर चलते हैं और कंपनी इन पर 6 प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देगी।

Read More : Bihar : मुंगेर में 12690 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को मिलेगा सीधा लाभ

कीमत और उपलब्धता

  • Galaxy A07 4G: ₹8,999, तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रीन और लाइट वॉयलेट, Samsung के आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध।

  • Galaxy F07 4G: ₹7,699, सिर्फ ग्रीन कलर, Flipkart पर उपलब्ध।

  • Galaxy M07 4G: ₹6,999, Amazon पर एक्सक्लूसिव।

Read More : Cash on Delivery : ई-कॉमर्स पर कैश ऑन डिलीवरी में एक्स्ट्रा चार्ज का आरोप, सरकार ने जांच शुरू की

कैमरा और बैटरी

तीनों ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है: 50MP मेन कैमरा + 2MP डेप्थ सेंसर। फ्रंट कैमरा 8MP का है। पावर के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ये स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और बजट उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छी परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी बैकअप का विकल्प हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *