CG NEWS: खेत में करंट ने ली दो सगे भाइयों की जान, दवा छिड़कते वक्त हुआ हादसा, गांव में मातम

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के आमगांव गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई खेत में फसल पर दवा छिड़कने गए थे, तभी बिजली का करंट उनकी जान ले गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान टीकम रजक (41 वर्ष) और सुरेंद्र रजक (37 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम आमगांव (थाना लोहारा) के निवासी और गया राम रजक के बेटे थे। सुबह खेत में धान की फसल में दवा छिड़कते वक्त वे बिजली के एक टूटे हुए तार की चपेट में आ गए। खेत के पास लगे खंभे से तार टूटकर गिरा था, जो करंट प्रवाहित था।

CG NEWS: हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्चुरी भेजा गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *